नबीनगर: बेटे की बारात ले जाते समय सड़क हादसे में हुई मौत, बारा हरिजन टोला में पीड़ित परिवार से मिले विधायक चेतन आनंद
नबीनगर प्रखंड के तोल पंचायत अंतर्गत बारा हरिजन टोला निवासी जीतन राम के घर गमगीन माहौल रहा। बेटे की बारात ले जाने के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जीतन राम की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक चेतन आनंद बीते रात पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह बेहद दुखद और असहनीय