आलोट: आलोट में अमानवीयता: सफाईकर्मी ने कुत्ते को कचरे के साथ जलाया, बदबू से वार्डवासी परेशान
Alot, Ratlam | Apr 2, 2026 नगर के वार्ड नंबर 4, मेवाती मोहल्ले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पार्षद अशोक खींची के पीछे वाली गली में नगर परिषद के एक सफाई कर्मचारी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक बेजुबान कुत्ते को कचरे के ढेर के साथ ही आग के हवाले कर दिया,इस घोर निंदनीय कृत्य के बाद कुत्ता पूरी तरह नहीं जल सका, जिसके कारण मोहल्ले में भारी बदबू फैल गई है।