बाड़मेर: शहर के महाबार रोड माटो की गली में बिजली के तार नीचे होने के कारण हरदम हादसे का अंदेशा
Barmer, Barmer | Aug 11, 2024 शहर के महाबार रोड माटो की गली में बिजली के तार नीचे होने के कारण हरदम हादसे का अंदेशा लगा रहता है। इस गली में सुबह से शाम तक बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में बिजली के तार नीचे होने के कारण वाहनों से टकराते रहते है। ऐसे में कई बार तारों से स्पार्किंग होता रहता है। बारिश में मौसम में करंट की अधिक समस्या रहती है।