बिंदकी: दरबेशाबाद गांव में सीवर टैंक में गिरा सांड 12 घंटे बाद निकला, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के सहारे काफी प्रयास कर बाहर निकाला
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव में देसी शराब ठेका के समीप एक लगभग 10 फीट से अधिक गहरे पक्के पुराने खुले सीवर में शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात करीब 1:00 बजे एक सांड गिर गया। लोगों ने शनिवार को दिन में करीब 1:00 बजे यानी 12 घंटे बाद देखा तो ट्रैक्टर के माध्यम से ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला। हड़कंप मचा रहा।