कानपुर: गोविंद नगर की खारजा नहर में गिरा 2 साल का मासूम, बाबा के पीछे भागने के दौरान तेज बहाव में हुआ लापता
गोविंद नगर में बुधवार गुरुवार रात 12:00 बजे एक मासूम नहर में गिरकर लापता हो गया।पुलिस ने गोताखोर की मदद से तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। पुलिस सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाएगी खारजा नहर ने किनारे बनी बस्ती में फैक्ट्री कर्मी नीलकमल रहते हैं। रात में घर से निकले इसी दौरान 2साल का पौत्र भी पीछे दौड़ा। जिससे संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गया और लापता हो गया।