Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
No video available

संडीला: विधायिका श्रीमती अलका सिंह अर्कवंशी जी का हुआ भव्य स्वागत।

Hardoi, Hardoi | Apr 7, 2022

MORE NEWS

अवगत कराना है कि दिनांक 18.07.2026 को शाम 7.00 बजे थाना पाली के ग्राम सहजनपुर के ब्रजेश राठौर पुत्र रामपाल बाजार से चकरोड द्वारा अपने गांव वापस आ रहे थे रास्ते में इन्हें 1.प्रिंस पुत्र नथुनी 2. नन्हे पुत्र विशेश्वर ने इनके साथ मारपीट की व इनकी मोपेड व मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में वादी से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त नन्हे को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तंड प्रकाश सिंह द्वारा दी गई बाइट-
@Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup

अवगत कराना है कि दिनांक 18.07.2026 को शाम 7.00 बजे थाना पाली के ग्राम सहजनपुर के ब्रजेश राठौर पुत्र रामपाल बाजार से चकरोड द्वारा अपने गांव वापस आ रहे थे रास्ते में इन्हें 1.प्रिंस पुत्र नथुनी 2. नन्हे पुत्र विशेश्वर ने इनके साथ मारपीट की व इनकी मोपेड व मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में वादी से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त नन्हे को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तंड प्रकाश सिंह द्वारा दी गई बाइट- @Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026

5 महीने से वेतन नहीं, बीमारी से जूझ रही महिला होमगार्ड अस्पताल में फफक-फफक कर रो पड़ी। खाकी वर्दी में छलके आंसुओं ने सिस्टम की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आखिर ड्यूटी निभाने वालों को अपना हक पाने के लिए कब तक इस तरह बेबस होना पड़ेगा?

5 महीने से वेतन नहीं, बीमारी से जूझ रही महिला होमगार्ड अस्पताल में फफक-फफक कर रो पड़ी। खाकी वर्दी में छलके आंसुओं ने सिस्टम की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आखिर ड्यूटी निभाने वालों को अपना हक पाने के लिए कब तक इस तरह बेबस होना पड़ेगा?

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

हरदोई शहर के पिहानी चुंगी क्षेत्र में शनिवार को बीच बाजार उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने ई-रिक्शा में सवार युवक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उसकी सरेआम पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ई-रिक्शा में सफर कर रही थी, जबकि युवक उसके सामने बैठा था। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और उसने युवती से अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद युवती ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद एक दुकानदार ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हरदोई शहर के पिहानी चुंगी क्षेत्र में शनिवार को बीच बाजार उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने ई-रिक्शा में सवार युवक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उसकी सरेआम पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ई-रिक्शा में सफर कर रही थी, जबकि युवक उसके सामने बैठा था। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और उसने युवती से अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद युवती ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद एक दुकानदार ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा: आधी रात बिस्तर पर सांप छोड़ा, लव-मैरिज की थी; मेरठ में शादीशुदा वैन ड्राइवर से अफेयर था 
 

मेरठ में स्कूल संचालक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाकर मरवा दिया। वजह यह है कि पत्नी स्कूल के वैन ड्राइवर से प्यार करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पति बीच में रोड़ा बन रहा था। इसलिए दोनों ने सपेरों से 5 लाख रुपए में जहरीले सांप से हत्या की डील तय की।

गुरुवार रात पत्नी ने पति अतुल कुमार (32) को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। अतुल के सोने के बाद प्रेमी सपेरों के साथ घर पहुंचा और कमरे में जहरीला सांप छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पत्नी कमरे में पहुंची और चीखने लगी। उसने परिजनों से कहा कि अतुल को सांप ने डस लिया है।

कमरे में सांप मौजूद था और अतुल के पैर पर डसने के निशान भी थे, इसलिए सभी ने इसे हादसा माना। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला तब पलटा, जब पूछताछ में पत्नी दामिनी (30) ने बताया कि वह रात करीब 2 बजे ही कमरे से बाहर चली गई थी। उसके बयान पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

7 साल पहले लव मैरिज की, फिर परिवार से अलग रहने लगे

अतुल कुमार बहसूमा थाना क्षेत्र के भंडोरा गांव के रहने वाले थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पिता अजब सिंह (72) खेती-किसानी करते हैं, जबकि मां संतोष देवी (69) गृहिणी हैं। बड़े भाई कुलदीप सेना से रिटायर हैं और पत्नी-बच्चों के साथ बहसूमा में रहते हैं। दूसरे भाई मनदीप ने चार साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

करीब सात साल पहले अतुल ने परिवार के खिलाफ जाकर दामिनी से लव मैरिज की थी। पहले वह एक कंप्यूटर कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते थे। चार साल पहले नौकरी छोड़कर उन्होंने कृष्ण किड्स प्ले स्कूल खोला, जिसे वह पत्नी के साथ मिलकर चलाते थे। स्कूल में नर्सरी से कक्षा 5 तक की पढ़ाई होती है और करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं।

अतुल के पिता अजब सिंह ने बताया कि दामिनी की परिवार से नहीं बनती थी। उसने कहा था कि किसी पुरोहित ने चार साल तक परिवार से अलग रहने की सलाह दी है। इसके बाद अतुल हस्तिनापुर में किराए के मकान में पत्नी दामिनी (30) और 6 साल के बेटे के साथ रहने लगे।

सांप से डसवाने से पहले कार से टक्कर भी मरवाई थी

पुलिस के मुताबिक, दो साल पहले तुषार ने अतुल के स्कूल में वैन ड्राइवर की नौकरी शुरू की। इसी दौरान उसकी दामिनी से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अतुल को रास्ते से हटाने और 20 लाख रुपए की बीमा राशि हासिल करने की साजिश रची। योजना थी कि हत्या के बाद तुषार अपनी पत्नी को तलाक देगा और दोनों नई जिंदगी शुरू करेंगे।

जांच में पता चला कि दामिनी पिछले एक साल से पति की हत्या की साजिश रच रही थी। कुछ दिन पहले अतुल को एक अर्टिगा कार से टक्कर भी मारी गई थी, लेकिन दामिनी ने उस मामले में मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से अतुल के खाने में नशीली गोलियां भी मिला रही थी। अतुल को इस बात का शक हो गया था। उन्होंने अपनी मां से भी इसकी शिकायत की थी। इसी वजह से उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

साजिशें नाकाम हुईं तो सांप से डसवाया

पुलिस के मुताबिक, पहले की कोशिशें नाकाम होने पर दामिनी और तुषार ने सांप से डसवाकर हत्या की साजिश रची। तुषार दामिनी को अपने सपेरे दोस्त सोनू और उदय के पास ले गया। दोनों सपेरों से 5 लाख रुपए में डील तय हुई। गुरुवार को दामिनी और तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदीं और अतुल के खाने में मिला दीं।

रात में अतुल के सोने के बाद तुषार ने सोनू और उदय को बुलाया। आरोप है कि उन्होंने जहरीले सांप से अतुल को डसवाया और सांप को कमरे में छोड़कर चले गए। शुक्रवार सुबह अतुल मृत मिले। दामिनी ने परिजनों से कहा कि गर्मी के कारण वह बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो गई थी। सुबह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत पड़े मिले।

प्रेमी के मोबाइल में मिली सांप की फोटो, सख्ती पर कबूला जुर्म

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत से ही दामिनी सांप के काटने से मौत होने की बात कह रही थी। हालांकि, सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में उसके और स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार पायला के प्रेम-प्रसंग का पता चला।

तुषार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके मोबाइल में डिब्बे में बंद सांप की फोटो मिली, जो घटनास्थल पर मिले सांप से मेल खाती थी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने दो सपेरों की मदद से सांप खरीदकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।

पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा: आधी रात बिस्तर पर सांप छोड़ा, लव-मैरिज की थी; मेरठ में शादीशुदा वैन ड्राइवर से अफेयर था मेरठ में स्कूल संचालक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाकर मरवा दिया। वजह यह है कि पत्नी स्कूल के वैन ड्राइवर से प्यार करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पति बीच में रोड़ा बन रहा था। इसलिए दोनों ने सपेरों से 5 लाख रुपए में जहरीले सांप से हत्या की डील तय की। गुरुवार रात पत्नी ने पति अतुल कुमार (32) को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। अतुल के सोने के बाद प्रेमी सपेरों के साथ घर पहुंचा और कमरे में जहरीला सांप छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पत्नी कमरे में पहुंची और चीखने लगी। उसने परिजनों से कहा कि अतुल को सांप ने डस लिया है। कमरे में सांप मौजूद था और अतुल के पैर पर डसने के निशान भी थे, इसलिए सभी ने इसे हादसा माना। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला तब पलटा, जब पूछताछ में पत्नी दामिनी (30) ने बताया कि वह रात करीब 2 बजे ही कमरे से बाहर चली गई थी। उसके बयान पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। 7 साल पहले लव मैरिज की, फिर परिवार से अलग रहने लगे अतुल कुमार बहसूमा थाना क्षेत्र के भंडोरा गांव के रहने वाले थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पिता अजब सिंह (72) खेती-किसानी करते हैं, जबकि मां संतोष देवी (69) गृहिणी हैं। बड़े भाई कुलदीप सेना से रिटायर हैं और पत्नी-बच्चों के साथ बहसूमा में रहते हैं। दूसरे भाई मनदीप ने चार साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। करीब सात साल पहले अतुल ने परिवार के खिलाफ जाकर दामिनी से लव मैरिज की थी। पहले वह एक कंप्यूटर कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते थे। चार साल पहले नौकरी छोड़कर उन्होंने कृष्ण किड्स प्ले स्कूल खोला, जिसे वह पत्नी के साथ मिलकर चलाते थे। स्कूल में नर्सरी से कक्षा 5 तक की पढ़ाई होती है और करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं। अतुल के पिता अजब सिंह ने बताया कि दामिनी की परिवार से नहीं बनती थी। उसने कहा था कि किसी पुरोहित ने चार साल तक परिवार से अलग रहने की सलाह दी है। इसके बाद अतुल हस्तिनापुर में किराए के मकान में पत्नी दामिनी (30) और 6 साल के बेटे के साथ रहने लगे। सांप से डसवाने से पहले कार से टक्कर भी मरवाई थी पुलिस के मुताबिक, दो साल पहले तुषार ने अतुल के स्कूल में वैन ड्राइवर की नौकरी शुरू की। इसी दौरान उसकी दामिनी से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अतुल को रास्ते से हटाने और 20 लाख रुपए की बीमा राशि हासिल करने की साजिश रची। योजना थी कि हत्या के बाद तुषार अपनी पत्नी को तलाक देगा और दोनों नई जिंदगी शुरू करेंगे। जांच में पता चला कि दामिनी पिछले एक साल से पति की हत्या की साजिश रच रही थी। कुछ दिन पहले अतुल को एक अर्टिगा कार से टक्कर भी मारी गई थी, लेकिन दामिनी ने उस मामले में मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से अतुल के खाने में नशीली गोलियां भी मिला रही थी। अतुल को इस बात का शक हो गया था। उन्होंने अपनी मां से भी इसकी शिकायत की थी। इसी वजह से उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। साजिशें नाकाम हुईं तो सांप से डसवाया पुलिस के मुताबिक, पहले की कोशिशें नाकाम होने पर दामिनी और तुषार ने सांप से डसवाकर हत्या की साजिश रची। तुषार दामिनी को अपने सपेरे दोस्त सोनू और उदय के पास ले गया। दोनों सपेरों से 5 लाख रुपए में डील तय हुई। गुरुवार को दामिनी और तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदीं और अतुल के खाने में मिला दीं। रात में अतुल के सोने के बाद तुषार ने सोनू और उदय को बुलाया। आरोप है कि उन्होंने जहरीले सांप से अतुल को डसवाया और सांप को कमरे में छोड़कर चले गए। शुक्रवार सुबह अतुल मृत मिले। दामिनी ने परिजनों से कहा कि गर्मी के कारण वह बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो गई थी। सुबह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत पड़े मिले। प्रेमी के मोबाइल में मिली सांप की फोटो, सख्ती पर कबूला जुर्म एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत से ही दामिनी सांप के काटने से मौत होने की बात कह रही थी। हालांकि, सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में उसके और स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार पायला के प्रेम-प्रसंग का पता चला। तुषार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके मोबाइल में डिब्बे में बंद सांप की फोटो मिली, जो घटनास्थल पर मिले सांप से मेल खाती थी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने दो सपेरों की मदद से सांप खरीदकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

तहसील दिवस पहुंचे बच्चे की फरियाद की खुली हकीकत, जांच में सामने आई पारिवारिक विवाद की असल कहानी
.
#लखीमपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में कक्षा-8 के एक छात्र की फरियाद पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। जांच के दौरान मामले की वास्तविक स्थिति सामने आई।

बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं लेता और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है। वह स्कूल से टीसी कटवाने की बात कहकर निकला था, लेकिन सीधे तहसील पहुंच गया।

पड़ताल में पता चला कि बच्चे के पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से एक पुत्र है, जिसकी मां का निधन हो चुका है और वह वर्तमान में लखनऊ में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिस कमरे पर ताला लगा था, वह उसी पुत्र के हिस्से का बताया गया। शिकायत करने वाला छात्र दूसरी पत्नी से है। वहीं, बच्चे के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए गए।

प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की शिक्षा और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम की त्वरित पहल से बच्चे की शिकायत के पीछे छिपी वास्तविक स्थिति सामने आ गई।

तहसील दिवस पहुंचे बच्चे की फरियाद की खुली हकीकत, जांच में सामने आई पारिवारिक विवाद की असल कहानी . #लखीमपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में कक्षा-8 के एक छात्र की फरियाद पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। जांच के दौरान मामले की वास्तविक स्थिति सामने आई। बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं लेता और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है। वह स्कूल से टीसी कटवाने की बात कहकर निकला था, लेकिन सीधे तहसील पहुंच गया। पड़ताल में पता चला कि बच्चे के पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से एक पुत्र है, जिसकी मां का निधन हो चुका है और वह वर्तमान में लखनऊ में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिस कमरे पर ताला लगा था, वह उसी पुत्र के हिस्से का बताया गया। शिकायत करने वाला छात्र दूसरी पत्नी से है। वहीं, बच्चे के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए गए। प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की शिक्षा और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम की त्वरित पहल से बच्चे की शिकायत के पीछे छिपी वास्तविक स्थिति सामने आ गई।

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026