गढ़वा: लगमा-पोटमा स्थित बड़ा तालाब: भव्य सूर्य मंदिर में भगवान सूर्यनारायण विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह
Garhwa, Garhwa | Apr 16, 2026 गढ़वा जिले के लगमा-पोटमा स्थित बड़ा तालाब परिसर में नव निर्मित भव्य सूर्य मंदिर में भगवान सूर्यनारायण विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक उत्साह चरम पर है। गुरुवार की सुबह यज्ञ समिति के पदाधिकारी और दर्जनों श्रद्धालु औरंगाबाद के प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर से दिव्य कुंड का जल लेने के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने श्री ब्रह्म बाबा स्थान पर पूजा-अर्चना कर