गुना: पथरिया गांव में फंसे लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, बमोरी इलाके में राहत बचाव के लिए सेना तैनात
Guna, Guna | Jul 30, 2025 गुना जिले में लगातार बारिश से कई इलाकों में लोग फंसे है जनजीवन प्रभावित हुआ है। 30 जुलाई को सामने आई जानकारी में बमोरी तहसील की ग्राम पंचायत भौंरा के पथरिया गांव में नदी के उफान में फंसे सिख परिवार के पांच लोगों का SDERF ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे ने बताया, बमोरी इलाके में राहत बचाव के लिए मिलिट्री कि टीम तैनात की गई है।