जौनपुर: लखनऊ हादसे के बाद जौनपुर में प्रशासन एक्शन मोड में, कोचिंग सेंटरों में चला जांच अभियान
डीएम सैमुअल पॉल एन व अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर नोटिस व कार्रवाई के निर्देश जौनपुर लखनऊ में हाल ही में हुई दुखद घटना के बाद जौनपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के नेतृत्व में एडीएम, फायर विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।