चकिया: चकिया के सीओ रघुराज का तबादला, लोकायुक्त कार्यालय लखनऊ में मिली नई जिम्मेदारी
चकिया सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) रघुराज का तबादला कर दिया गया है। आज गुरुवार शाम 05 बजे को मिली जानकारी के अनुसार उन्हें लखनऊ स्थित लोकायुक्त कार्यालय में बतौर सीओ नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रघुराज वर्ष 2021 में अंडर ट्रेनिंग अधिकारी के रूप में चंदौली आए थे और नौगढ़ सर्किल, सीओ पुलिस लाइन व सीओ ट्रैफिक सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।