हुज़ूर: भोपाल: रानी कमलापति आर्च ब्रिज पर बड़ा हादसा टला, गोताखोर शेख आसिफ ने डूबते युवक की जान बचाई
Huzur, Bhopal | Apr 25, 2025 भोपाल के रानी कमलापति आर्च ब्रिज के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छोटे तालाब में एक युवक डूबने लगा, तभी मौके पर मौजूद नगर निगम के जांबाज़ गोताखोर शेख आसिफ ने बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक की जान बचा ली।