कोरबा: पंप हाउस में हड़कंप: घर की पानी टंकी में घुसा 7 फीट का विशालकाय अजगर, नोवा नेचर की टीम ने किया रेस्क्यू
Korba, Korba | Jul 3, 2026 बारिश का मौसम शुरू होते ही ज़िले में सांप निकलने की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक, आए दिन ज़हरीले और बिना ज़हर वाले सांप लोगों के घरों, दफ्तरों और गाड़ियों में घुस रहे हैं। ऐसी ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है पंप हाउस क्षेत्र से, जहाँ एक घर के अंदर 7 फीट लंबा विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया।