कजरा थाना की पुलिस ने कजरा थाना कांड संख्या 155/25 मारपीट के एक मामले में पोखरामा गांव से इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय वाल्मीकि पांडेय के पुत्र फरार अभियुक्त अरविंद पांडेय उर्फ गोलू पांडेय को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 2 बजे कजरा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. अभियुक्त पक्ष द्वारा 23 दिसंबर 2025 को पोखररामा में मारपीट किया गया था.