शाहजहांपुर: छह साल से खटिया पर पड़े पिता को ई-रिक्शा पर लिटाकर जमीन बेचने की अनुमति मांगने कलेक्ट्रेट पहुंचा बेटा
शाहजहांपुर। पिता का छह साल से इलाज कराते-कराते प्रदीप पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज हो गया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे जलालाबाद तहसील क्षेत्र के प्रदीप अपने बीमार पिता को ई-रिक्शा पर लिटाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनकी मां भी साथ मौजूद रहीं। पिता छह साल से खटिया पर पड़े हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं बचे हैं। ऐसे में प्र