चरपोखरी: चरपोखरी में फेसबुक कमेंट का खूनी अंजाम, बारात जा रहे युवक को रास्ते में मारी गोली, हालत गंभीर
चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव और ध्यानी टोला गांव के बीच बुधवार की देर रात दोस्त की बारात में जा रहे एक युवक को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के बाएं तरफ गर्दन में लगी है।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है । आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।