गभाना: जामुनका में दो पक्षों के बीच पथराव व फायरिंग, 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने 10 को भेजा जेल
चंडौस क्षेत्र के गांव जामुनका में गुरुवार को रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुए पथराव व हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस की ओर से 15 नामजद समेत 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर में दो बजे दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।