समाजसेवी सुशील कौल ने विकासखंड लंबा गांव मैं पीड़ित परिवार की मदद को हाथ बढ़ाया। पंचायत लोअर लंबागांव वार्ड नंबर 3 में विजय कुमार एवं स्वरूप कुमार सुपुत्र स्वर्गीय श्री रतन चंद जी के घर में कल रात आगजनी हो गई और पूरा मकान आग की चपेट में ध्वस्त हो गया। विजय कुमार जी जोकि 40% फिजिकली चैलेंज्ड है जिनके परिवार में सात सदस्य हैं, स्वरूप कुमार जो की मानसिक तौर पर बीमार चल रहे हैं और उनके परिवार के तीन सदस्य हैं आज यह परिवार पूर्ण रूप पर सड़क पर आ गया है पूरा का पूरा मकान, घर का सामान, सब कुछ जलकर खाक हो चुका है ना उनके पास रहने को छत् बची है ना ही कोई अनाज का दाना घर पर बचा है ना ही कोई कपड़े बचे हैं और विडंबना यह है कि अभी तक सरकारी तंत्र से ना तहसीलदार ना एसडीएम मौके का निरीक्षण किया है और ना ही तत्काल राहत प्रदान की गई है