जावाल गांव में अज्ञात चीमारी के कारण बीते पंद्रह दिनों से बकरियों की लगातार मौत का सिलसिला जारी है। अब तक करीब 150 बकरियों की मौत हो चुकी है। प्रतिदिन 8 से 10 बकरियों की मौत होने से पशुपालक परिवारों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही इन मौतों से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ यहा है।