बेरमो: गोविंदपुर सेल में भ्रष्टाचार का आरोप: विस्थापितों का मोर्चा, प्रति ट्रक ₹2800 वसूली पर बवाल
Bermo, Bokaro | May 13, 2026 बेरमो क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर लोकल सेल में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ विस्थापितों और रैयतों का गुस्सा फूट पड़ा है। आज बुधवार को रैयतों ने CCL प्रबंधन और सेल कमेटी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। समय लगभग साढ़े 12 बजे गोविंदपुर कांटा घर के समीप हुई बैठक में विस्थापितों ने जमकर नारेबाजी की।