मनेर: जमुनीपुर में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिलाएं घायल
Maner, Patna | May 3, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है, मारपीट का मामला रविवार की रात्रि 7:45 के करीब की है।