पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 76 वाहनों के विरुद्ध ₹198900 के चालान जारी
जेपी गंगा पथ यानी कि मरीन ड्राइव पर मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक यातायात और गांधी मैदान यातायात थाना प्रभारी के द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर वाहन चालकों के गाड़ी के कागजात भी चेक किए गए। वहीं जिस भी वाहन पर बिहार सरकार, प्रेस या फिर किसी पदाधिकारी के पद का प्लेट लगा हुआ था उसकी विशेष चेकिंग की गई।