दातागंज: दातागंज तहसीलदार ने खनन कर एक ट्राली को पकड़कर कोतवाली भेजा
गुरुवार दोपहर 2 बजे के लगभग दातागंज तहसीलदार रामचंद्र सिंह ने खनन कर एक ट्राली पकड़ी है। बताया जा रहा है कि बरेली रोड पर मिट्टी भर कर जा रही थी। तभी तहसीलदार रामचंद्र सिंह ने पकड़ कर कोतवाली भेजा है। तहसीलदार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कोतवाली ले जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।