बांधवगढ़: उमरिया विश्व साइकिल दिवस पर ‘उमरिया साइक्लोथॉन-2026’ का हुआ सफल आयोजन
3 जून बुधवार समय सुबह 9 बजे विश्वसाइकिल दिवस के अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में ‘उमरिया साइक्लोथॉन-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों तथा शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।