हनुमानगढ़: मध्य प्रदेश में 14 गौ रक्षकों को उम्र कैद की सजा के विरोध में जिला मुख्यालय पर गौ रक्षकों ने किया प्रदर्शन
मध्य प्रदेश में 14 गो रक्षकों को उम्र कैद की सजा सुने जाने के विरोध में हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के शहीद भगत सिंह चौक पर गौ रकक्षों ने सोमवार शाम को विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रैली भी निकाली गई। यह रैली भगत सिंह चौक से होते हुए जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। प्रदर्शन में सभी 14 गौ रकक्षों की रिहाई की मांग की गई है।