वाड्रफनगर: वनांचल तक पहुंचा इलाज, चेहरों पर लौटी मुस्कान
वाड्रफनगर सोमवार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार के तहत दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई किरण पहुंची है। डीपाडीह में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पीएम जनमन योजना के माध्यम से पहाड़ी कोरवा सहित जनजातीय परिवारों को गांव के समीप ही उपचार और परामर्श मिला। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए पहुंचे चिकित्सक