चायल: अमिरसा में फायलेरिया मरीजों को बांटी गईं एमएमडीपी किटें, विकलांगता रोकथाम के लिए आयोजित हुआ विशेष शिविर
नेवादा क्षेत्र के अमिरसा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को फायलेरिया मरीजों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों को रोग प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम की जानकारी दी गई तथा एमएमडीपी किट वितरित की गई। ग्राम प्रशासक सीमा मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लगभग एक दर्जन मरीजों को टब, बाल्टी, मग, तौलिया, एंटीफंगल क्रीम और साबुन दिया!