कोडरमा: जिला गव्य विकास पदाधिकारी अरविंद सिंह के सेवानिवृत्त होने पर समाहरणालय में उपायुक्त समेत अन्य ने दी विदाई
जिला गव्य विकास पदाधिकारी श्री अरविन्द सिंह 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा उन्हें कोडरमा जिला का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री रवि जैन, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कुजूर, स्थापना उप समाहर्ता प्रदीप शुक्ला मौजूद थे।