नरसिंहपुर: धनारे कॉलोनी में गुप्ता आयरन के पास रहने वाली महिला के साथ बेटे ने की मारपीट
कोतवाली थाना अंतर्गत धनारे कॉलोनी गुप्ता आयरन के पास रहने वाली धनवती पटेल पति दीपक पटेल उम्र 40 वर्ष के साथ गुरुवार रात 9:30 बजे घर में किसी विवाद को लेकर उसके बेटे ने मारपीट कर दी जिससे महिला को चोट आ गई वहीं पति उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल लेकर आया जहां घायल महिला का जिला अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा उपचार किया जा रहा है।