नरसिंहपुर: तिलक वार्ड की पाइप फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
ठेमी थाना अंतर्गत मेख निवासी सुनील नोरिया पिता खीरसागर नोरिया उम्र 35 वर्ष आज शुक्रवार 9:30 बजे तिलक वार्ड स्थित पाइप फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य कर रहा था उसी दौरान पाइप बनाते समय पट्टे में उंगली दब गई और मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया वही उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है