बुरहानपुर की शिकारपुर पुलिस ने महाजनापेठ में प्रतिबंधित चाइना मांझा बेचते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ।आरोपियों के पास से 22 प्रतिबंधित मांझे के बंडल जब्त किए। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि बुरहानपुर जिला प्रशासन चाइना बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि इस मांझे के कारण वाहन दुर्घटना और जनहानि का खतरा बना रहता है।