आगर: हनुमान जन्मोत्सव पर गोपाल मंदिर चौक में हनुमान जी का अद्भुत श्रृंगार, सवा क्विंटल गन्नों से सजे युवराज जी
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गोपाल मंदिर चौक स्थित हनुमान मंदिर में भक्तिभाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां युवराज जी का सवा क्विंटल गन्नों से भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रृंगार किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया