गभाना: चंडौस पुलिस ने कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव कसेरू निवासी पीता पुत्र जंगा कोर्ट में विचाराधीन मारपीट के मामले में लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट से आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। सोमवार को पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर आरोपी के घर पर दबिश देकर दबोच लिया