बिसौली: बिसौली नगर में एटीएम कार्ड बदलने वाले एटीएम चोर को पब्लिक ने पकड़कर धुना और पुलिस को सौंपा
जनपद बदायूँ के बिसौली नगर में शनिवार को 2 बजे करीब पीड़ित व्यक्ति एटीएम से रुपए निकालने पहुंचा था। इसी दौरान एक युवक उसकी मदद करने के बहाने पास आया और बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। कार्ड बदलने के बाद आरोपी वहां से निकलने लगा, तभी पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हो गया। उसने शोर मचाते हुए एटीएम चोर का पीछा किया और दौड़कर उसे पकड़ लिया।