धमतरी: ध्रुव गोंड समाज ने मुख्यमंत्री को दिया मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का निमंत्रण
14 एवं 15 अप्रैल को ध्रुव गोंड समाज जिला धमतरी द्वारा आदिशक्ति माँ अंगारमोती परिसर गंगरेल में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को निमंत्रण दिया गया। महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आग्रह किया।