हज़ारीबाग: NH-19 पर मौत की टक्कर! अज्ञात ऑटो ने बाइक को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी की जंग में
हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी स्थित सीएम होटल के पास एनएच-19 पर अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का इलाज जारी है। पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।