किसानों की मांग के अनुसार चँवली बांध की दोनों नहरों को दो दिन ओर चलाया जाएगा। इसके बाद बंद किया जाएगा।मंगलवार शाम करीब 5 बजे जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीसरे ओर अंतिम चरण के जनसंचालन का कार्य आज पूरा हो गया है। लेकिन किसानों की मांग को देखते हुए दोनों नहरों में आगामी दो दिनों तक ओर जल प्रवाह जारी रहेगा।अब 5 मार्च को दोनों नहरों को बंद होगी।