खुरई: मंगालधाम के पास दुकान बंद कर घर जा रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते मारा चाकू, थाने में मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Jun 26, 2025 गुरुवार रात लगभग 10 बजे मंगालधाम के पास दूल्हा देव मंदिर के सामने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को मारा चाकू, अस्पताल में कराया भर्ती, दरअसल दूल्हा देव मंदिर के पास स्थित दुकान को बंद करने के बाद आयुष सोनी जैसे ही अपनी बाइक उठाने गया तो घात लगाए खड़े मनोज उर्फ़ आदि जैन ने पीछे से पीठ में चाकू मार दिया चिल्लाने की आवाज सुनकर बहुत लोग आ गए जिससे आरोपी भाग गया.