खुरई: तहसील परिसर में अपने दिव्यांग बेटे का आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए भटक रही महिला
Khurai, Sagar | Jun 26, 2025 गुरुवार शाम लगभग 4 बजे तहसीली परिसर में एक परिवार अपने बेटे दिव्यांग बेटे का आधारकार्ड अपडेट कराने भटक रहा है, दरअसल उन्हें आधार केंद्र ही नहीं मिल रहा था, अन्य जगहों के आधार केंद्रों पर उसके फिंगर प्रिंट नहीं मिल रहे, क्योंकि बिना ट्राइ साइकिल के हाथों के सहारे चलने से फिंगर प्रिंट घिस गए. तहसीलदार को जानकारी मिली तो जल्दी साइकिल दिलाने का आश्वासन दिया