खुरई: गढ़ोला जागीर गांव में सीएम राइज स्कूल के रास्ते पर कीचड़ से परेशान बच्चे, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Jun 25, 2025 बुधवार शाम लगभग 4 बजे गढ़ोला जागीर गांव के सरपंच प्रतिनिधि सहित कई लोगों ने sdm को ज्ञापन सौंपा है जिसमें उल्लेख है कि सी एम राइज स्कूल के रास्ते में भारी कीचड़ से सैकड़ों स्कूली बच्चों और स्टॉफ को निकलने में बहुत परेशानी हो रही है वहां न तो वाहन चल पा रहे हैँ न ही पैदल चल पा रहे, सीएम राइज स्कूल निर्माण ठेकेदार की लापरवाही से ऐसी स्थिति बनी है.