कानपुर: कल्याणपुर के आवास विकास में बारिश के कारण दुर्गा पंडाल में भरा पानी, आयोजकों ने एलएम नगर आयुक्त और महापौर से लगाई गुहार
कल्याणपुर के आवास विकास तीन में बारिश के कारण दुर्गा पूजा पंडालों में जलभराव और कीचड़ की स्थिति हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। कमेटी के आयोजकों ने नगर आयुक्त और महापौर से जल्द ही समुचित व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। आयोजकों ने बुधवार 12 बजे बताया कि,मैदान कीचड़ से बजबजा रहा है। लोग पत्थर की पटिया डाल कर उसके सहारे आ जा रहे हैं।