बीएसएनएल ने बुधवार को 25वां स्थापना दिवस मनाया और आत्मनिर्भर भारत के तहत पूर्ण स्वदेशी 4G नेटवर्क से 26,700 गांवों को जोड़ने का कीर्तिमान बताया। इस अवसर पर बुधवार 2 बजे प्रधान महाप्रबंधक प्रभांश यादव ने वृक्षारोपण किया और मॉल रोड से ग्राहक जागरूकता रैली निकाली गई।