कानपुर: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, मरचेंट्स चेंबर और उत्तर प्रदेश हैव रोटरी क्लब की संयुक्त तत्वाधान में रक्तदाता दिवस का आयोजन
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को 3 बजे इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, मर्चेंट्स' चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश एवं रोटरी क्लब के संयुक्त देखरेख में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उन्होंने रक्तदाताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।