गोकशी बंदी और गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग: काशी में 10 मिनट की आंशिक बंदी; ज्योतिष पीठ ने शुरू किया आंदोलन
Sadar, Varanasi | Mar 10, 2024 गोकशी रोकने और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग पर आज वाराणसी में राष्ट्रीय अहिंसक आंदोलन किया गया। वाराणसी के लंका स्थित महामना मालवीय जी प्रतिमा के सामने गौ सेवकों ने विरोध प्रदर्शन किया। हाथ में त्रिशूल और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पोस्टर लेकर नारेबाजी की गई। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आह्वान पर 10 मिनट की आंशिक प्रतीकात्मक बंदी भी