पार्षद को बंधक बनाये जाने का मेयर अशोक तिवारी ने लिया संज्ञान, कहा- दोषी अधिकारियों पर होगी कार्यवाही
Sadar, Varanasi | Mar 10, 2024 सरायनंदन खोजवां इलाके में सड़क पर सीवर का मलजल बहने से नाराज क्षेत्रीयजनों ने रविवार को भाजपा पार्षद को बंधक बना लिया। वहीं विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण की मांग की।