टिमरनी: टिमरनी में मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन पर 5 वाहनों पर कार्रवाई, 19,500 रुपए शमन शुल्क वसूला।
Timarni, Harda | Jun 19, 2026 आज 19 जून शाम 5 बजे जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके ने बताया कि परिवहन विभाग की टीम द्वारा टिमरनी बस स्टैंड एवं विभिन्न मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 15 यात्री वाहनों की जांच की गई। जांच में मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर 5 वाहनों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई तथा कुल 19,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।