करौली: जिले में लगातार तेज बारिश से पांचना बांध हुआ लबालब2 गेट खोलकर गंभीर नदी में की जा रही है निकासी
जिले में लगातार बारिश से पांचना बांध लबालब हो गया। जिससे बांध के2 गेट खोलकर गंभीर नदी में पानी निकाला जा रहा है।बुधवार रात भर बारिश का दौर जारी रहा।जिससे जिले में निचले इलाकों में पानी भर गया। गुरुवार को प्रशासन ने पांचना बांध पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।पांचना बांध लबालब होने के कारण बांध के 2 गेट खोलकर गंभीर नदी में पानी की निकासी की जा रही है।