करौली: स्काउट गाइड की पर्यावरण जनचेतना रैली को नगर परिषद सभापति ने हरी झंडी दिखा किया रवाना, कलेक्ट्रेट में ADM ने किया संबोधित
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वाधान में आयोजित राज्य पुरस्कार स्काउट व रोवर प्रशिक्षण शिविर के संभागियों ने पर्यावरण जनचेतना जागरूकता रैली को नगरपरिषद सभापति पूनम पचौरी ने हरी झंडी दिखाकर के रवाना किया। इस दौरान शहर में होकर निकल गई रैली में नारे लगाते स्काउट गाइड चल रहे थे।वहीं कलेक्ट्रेट में ADM ने स्काउट गाइड को संबोधित किया।