करौली: मां वाउचर योजना की क्रियान्विति हेतु निजी सोनोग्राफी केन्द्रों का 1 दिवसीय प्रशिक्षण CMHO कार्यालय में हुआ संपन्न
मां वाउचर योजना की क्रियान्विति के लिए पीसीपीएनडीटी योजना में पंजीकृत निजी सोनोग्राफी केन्द्रों का 1 दिवसीय प्रशिक्षण स्वास्थ्य भवन परिसर में CMHO डॉ.दिनेश चंद मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें गर्भवती महिला को दूसरी या तीसरी तिमाही में नि:शुल्क सोनोग्राफी के लिए कूपन जारी करने की प्रक्रिया व कूपन से सोनोग्राफी करने की विस्तृत प्रक्रिया से अवगत कराया।