करौली: राशन डीलरों ने ₹30000 मानदेय दिए जाने सहित 4 सूत्रीय मांगों को मुख्यमंत्री के नाम ज़िला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राशन डीलरों ने ₹30000 निश्चित करने की मांग सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर और रसद अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।राशन डीलर अध्यक्ष अभिमन्यु कौशिक ने मंगलवार को बताया कि पूर्व में भी राशन डीलरों ने CM के नाम कई बार मांग पत्र सौंपा है।राशन डीलरों ने बताया कि राशन विक्रेता को प्रतिमाह 30,000 रूपए मानदेय निश्चित किया जाए।