बिलग्राम: सांडी कस्बे में बालू से भरा तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे पलटा, चालक और हेल्पर हुए घायल
Bilgram, Hardoi | May 19, 2026 हरदोई के सांडी कस्बे में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।यहाँ धर्म चौधरी कांटा के पास बालू से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक रोहित और हेल्पर आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।